आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
गेहूं का आटा 1 कपWheat flour 1 cup
रवा ¼ कपSemolina ¼ cup
नमक 1 छोटा चम्मचSalt 1 tsp
अजवाइन ½ छोटा चम्मचCarom seeds ½ tsp
काली मिर्च ½ छोटा चम्मचBlack pepper ½ tsp
मोइन के लिए तेल ¼ कपOil for moin ¼ cup
तेल नमक पारे तलने के लिएOil to fry namak pare
चाट मसाला 1 छोटा चम्मचChat Masala 1 tsp

 

आटे के नमक पारे बनाने की विधि

नमक पारे चाय के साथ खाने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है. इसे आप हमेशा अपने घर पर बना कर रखिये और जब भी हलकी फुलकी भूक लगे तब इसे खाइये. नमक पारे वैसे तो मैदे से बनाते है पर आज हम आपको आटे के नमक पारे बनाना बताने वाले है. आटे के नमक पारे भी बहुत स्वादिष्ट लगते है.

नमक पारे आपको बाजार में भी मिल जाएंगे. दिवाली पर या अन्य किसी त्योहारों में हमे टाइम नहीं मिल पाता है तो अक्सर लोग बाजार वाले नमक पारे ले आते है. पर बाजार वाले नमक पारे में वो स्वाद नहीं मिलता जो घर पर बनाये हुए नमक पारे में आता है.

तो आइये बनाते है आटे के स्वादिष्ट नमक पारे.

 

  1. गेहूं के आटे के नमकपारे बनाने के लिए 1 बड़े बर्तन में गेहूं के आटे को निकाल लीजिए.
  2. इसमें रवा, नमक, अजवाइन, काली मिर्च, मोइन का तेल डाल कर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
  3. फिर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर पूरी जैसा थोड़ा सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिए.
  4. अब इस आटे को ढक कर 15 से 20 मिनट तक सेट होने के लिए रख दीजिए.
  5. आटे के सेट होने के बाद आटे को दोनों हाथों से मसल कर थोड़ा चिकना कर लीजिए.
  6. अब इस आटे को 3 से 4 हिस्सो में बाट कर गोल गोल लोई बना लीजिए.
  7. फिर एक एक लोई ले कर उसे चकला और बेलन की सहायता से मोटी या पतली अपनी इच्छा अनुसार बेल कर तैयार कर लीजिए.
  8. अब इसे चाकू को सहायता से लंबाई और चौड़ाई में छोटा काट लीजिए. इसे आप अपने हिसाब से अपनी पसंद का आकार दे सकते हो.
  9. इसी तरह सारे नमकपारे बना कर तैयार कर लीजिए.
  10. अब नमकपारे तलने के लिए कढ़ाई में तेल डाल कर उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिए.
  11. तेल के गर्म होने पर आटे का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालिए. आटे का टुकड़ा सिक कर तेल में धीरे धीरे ऊपर की तरफ आ रहा है इसका मतलब नमकपारे तलने के लिए तेल तैयार है.
  12. नमकपारे तलने के लिए तेल ज्यादा गर्म नहीं चाहिए. और इसे तलते समय गैस की आंच मध्यम से कम ही रखिए.
  13. अब नमकपारे को तेल में डालिए और धीमी आंच पर नमकपारे के गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर उन्हें तलिए.
  14. फिर कलछी की सहायता से इन्हें एक प्लेट में निकाल कर उस पर थोड़ा चाट मसाला डाल कर मिक्स कीजिए और सारे नमकपारे को इसी तरह तल कर उस पर चाट मसाला डाल कर मिक्स कर लीजिए.

 

आटे के नमकपारे बन कर तैयार है. इसे चाय के साथ या शाम को स्नैक्स में खाइए और इसका आनंद उठाइए.

नमकपारे के पूरी तरह ठंडा होने पर इसे किसी डिब्बे में भर कर रखिए और इसे आप 1 से 1½ महीने तक स्टोर कर के रख सकते है.

 

Preparation Method for Atta Namak Pare

Namak pare is a very good option to eat with tea. Always keep it at your home and eat it whenever you feel a little hungry. Namak pare is made from all purpose flour. But today we are going to tell you how to make atta namak pare. This atta namak pare tastes very delicious.

You will also get namak pare in the market. When we do not get time on Diwali or any other festivals. Then people often bring namak pare from the market. But the namak pare in the market does not feel that delicious which home made namak pare tastes.

So, let’s make delicious atta namak pare.

 

  1. To make aate ke namak pare, take out wheat flour in a large vessel.
  2. Add rava, salt, celery, black pepper, moin oil to it and mix everything well.
  3. Then after adding a little water, knead stiff dough like poori and prepare it.
  4. Now cover this dough and keep it for 15 to 20 minutes to set.
  5. After the dough is set, mash the dough with both hands and make it smooth.
  6. Now divide this dough into 3 to 4 parts and make a round dough.
  7. Then take one piece of dough and make it thick or thin roti according to your choice with the help of a rolling pin and roll it.
  8. Now cut it in a small rectangle shape with the help of a knife. You can give it the shape of your choice..
  9. Likewise prepare all namak pare.
  10. Now put oil in a pan to fry the namak pare and keep it on the gas to heat it.
  11. When the oil is hot, put a small piece of dough in the oil. If the dough coming slowly upwards in the oil, it means oil is ready for frying namak pare.
  12. Oil should not be too hot for frying namak pare. And then while frying it, keep the flame low to medium.
  13. Now put the namak pare in the oil fry them till the namak pare turns golden brown, turn them over and fry them.
  14. Then with the help of a spoon, take them out in a plate and sprinkle chaat masala over namak pare. Likewise, fry all the namak pare in the same way. And add chaat masala over it and prepare delicious namkeen and salty namak pare.

 

Finally, Atta namak pare is ready. Eat it with tea or in a snack in the evening and enjoy it. After the namak pare is completely cooled, keep it in a box. You can store it for 1 to 1½ months.