आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
मैदा 2 कपAll purpose flour 2 cup
नमक 1 छोटा चम्मचSalt 1 tsp
अजवाइन ½ छोटा चम्मचCarom seeds ½ tsp
तेल मैदे के मोइन के लिए ¼ कपOil for all purpose flour moin ¼ cup
बेसन 2 कपGram flour 2 cup
नमक 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसारSalt 1 tsp or as required
लाल मिर्च पाउडर 1½ छोटा चम्मचRed chili powder 1½ tsp
हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मचTurmeric powder ¼ tsp
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मचCoriander powder 1 tsp
हींग 1 चुटकीAsafoetida 1 pinch
गरम मसाला ¼ छोटा चम्मचGaram masala ¼ tsp
जीरा ¼ छोटा चम्मचCumin seeds ¼ tsp
सौफ़ ½ छोटा चम्मचFennel seeds ½ tsp
तेल बेसन के मोइन के लिए ¼ कपOil for gram flour moin ¼ cup
तेल मठरी तलने के लिएOil to fry mathri

 

बेसन मसाला मठरी बनाने की विधि

दिवाली जैसा त्यौहार हो और हम कुछ खास नमकीन ना बनाये ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है स्वादिष्ट बेसन मसाला मठरी. जिसे देखते ही आपके मुँह में पानी आने लगेगा.

इसे बनाने का तरीका काफी दिलचस्प है. यह मठरी बनाने समय ही बहुत अच्छी दिखने लगती है. और फिर इसे बनाने के बाद तो आप अपने आप को इसे खाने से रोक नहीं पाओगे.

तो चलिए देखते है इतनी बढ़िया बेसन मसाला मठरी की आसान रेसिपी.

 

बेसन मसाला मठरी बनाने के लिए हम सबसे पहले मैदे और बेसन का आटा लगा कर तैयार कर लेंगे.

 

मैदे का आटा लगाने की विधि

  1. एक बड़े बर्तन में मैदा लीजिए.
  2. उसमे नमक, अजवाइन और मोइन का तेल डाल कर अच्छे से मिला लीजिए.
  3. फिर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
  4. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए.

 

बेसन का आटा लगाने की विधि

  1. एक बड़े बर्तन में बेसन लीजिए.
  2. फिर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, गरम मसाला, जीरा, सौंफ और मोइन का तेल डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
  3. अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा तैयार कर लीजिए.
  4. आटे को ढक कर 15 मिनट सेट होने के लिए रख दीजिए.

 

मठरी बनाने की विधि

  1. 15 मिनट बाद मैदे के आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए और उसे 4 बराबर भागों में काट लीजिए और उसकी लोई बना लीजिए.
  2. फिर बेसन के आटे में थोड़ा सा तेल डाल कर उसे भी चिकना कर लीजिए और बेसन को भी 4 बराबर भागों में काट कर गोल गोल लोई बना लीजिए.
  3. अब मैदे के आटे की एक लोई ले कर उसे बेलन की सहायता से 6 से 7 इंच के व्यास में बेल लीजिए.
  4. इसी तरह बेसन के आटे की भी लोई ले कर उसे भी 6 से 7 इंच के व्यास में बेल लीजिए.
  5. अब मैदे की पूरी के ऊपर बेसन की पूरी रखिए.
  6. अब दोनों को साथ में हल्का हल्का बेल लीजिए.
  7. मैदे और बेसन की पूरी को एक साथ बेल लेने के बाद उसे रोल कर लीजिए.
  8. इस रोल को चाकू की सहायता से छोटे छोटे टुकड़ों के काट लीजिए.
  9. रोल के एक एक टुकड़े को ले कर उसे हाथ से दबा कर बेलन की सहायता से हल्का सा बेल लीजिए.
  10. फिर इस मठरी पर काटे के चम्मच की सहायता से थोड़े से छेद कर लीजिए, ताकि मठरी तलते समय फूले नहीं.
  11. इसी तरह सारे आटे की मठरी बना लीजिए.
  12. अब मठरी तलने के लिए कढ़ाई में तेल कर उसे गैस पर गर्म होने रख दीजिए.
  13. तेल के गर्म होने पर आटे का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालिए. आटे का टुकड़ा सिक कर तेल में धीरे धीरे ऊपर की तरफ आ रहा है इसका मतलब मठरी तलने के लिए तेल तैयार है.
  14. मठरी तलने के लिए तेल ज्यादा गर्म नहीं चाहिए. और मठरी तलते समय गैस की आंच मध्यम से कम ही रखिए.
  15. अब मठरी को तेल में डालिए और धीमी आंच पर मठरी के गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर उन्हें तलिए.
  16. फिर कलछी की सहायता से इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए.
  17. इसी तरह सारी मठरी तल लीजिए.

 

बेसन मसाला मठरी बन कर तैयार है. इसे चाय के साथ या शाम को स्नैक्स में इसे खाइए और इसका आनंद उठाइए.

बेसन मसाला मठरी के पूरी तरह ठंडा होने पर इसे किसी डिब्बे में भर कर रखें और इसे आप 1 से 1½ महीने तक स्टोर करके रख सकते है.

 

Besan Masala Mathri Recipe

On a festival like Diwali, it is not possible that we cannot make special snacks. So today we have brought for you delicious Besan Masala Mathri. Which is a very mouthwatering and all time farourite recipe.

The way to make it is quite interesting. It starts looking very good at the time of making Mathri. And then after making it, you will not be able to stop yourself from eating it.

So let’s see such an easy recipe of Besan Masala Mathri.

 

To make Besan Masala Mathri, we will first prepare doughs of all purpose flour and gram flour.

 

Method of making all purpose flour dough

 

  1. Take all purpose flour in a big pot.
  2. Add salt, carom seeds and moin oil and mix well.
  3. Then prepare a stiff dough by adding water little by little.
  4. Cover the dough for 15 minutes so that it sets well.

 

Method of making gram flour dough

 

  1. Take gram flour in a big pot.
  2. Then add salt, red chilli powder, turmeric powder, coriander powder, asafoetida, garam masala, cumin seeds, fennel seeds and moin oil and mix everything well.
  3. Now add a little water and prepare hard dough.
  4. Cover the dough and keep it for 15 minutes to set.

 

Mathri Preparation Method

 

  1. After 15 minutes, again mash the all purpose flour dough and make it smooth. and cut it into 4 equal parts and make round balls.
  2. Then add some oil to the dough of gram flour and make it smooth.
  3. Now cut the gram flour dough too into 4 equal parts and make round balls.
  4. Now take a dough of all purpose flour and roll it into a diameter of 6 to 7 inches with the help of a rolling pin.
  5. Likewise take gram flour dough and roll it into 6 to 7 inch diameter.
  6. Now keep the gram flour roti on top of the all purpose flour roti.
  7. Now press both of them together lightly.
  8. Make a roll of the prepared poori.
  9. Then cut this roll into small pieces with the help of a knife.
  10. Take one piece of roll and press it by hand and roll it lightly with the help of a rolling pin.
  11. Then make small holes on this Mathri with the help of a fork. So that the Mathri does not get puffed while frying.
  12. Similarly, make all the mathris.
  13. Now to fry mathri, put oil in a pan and keep it hot on the gas.
  14. When the oil is hot, then put a small piece of flour in the oil.
  15. When it slowly comes upwards in the oil, means oil is ready for frying Mathri.
  16. Oil should not be too hot for frying Mathris. And while frying the mathris, keep the flame of gas at medium to low.
  17. Now put the mathris in the oil and fry them on a low flame till the mathris turn golden brown.
  18. Then take them out in a plate with the help of a spoon.
  19. Likewise fry all the besan masala mathris.

 

Besan masala mathri is ready. Eat it with tea or in an evening snack and enjoy it. After the Besan Masala Mathri cools down completely, keep it in a box and store it for 1 to 1½ months.