Green Chutney Paratha Recipe

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
गेहूं का आटा 2 कपWheat flour 2 cup
हरे धनिए की चटनी ¼ कपGreen coriander chutney ¼ cup
नमक ½ छोटा चम्मचSalt ½ tsp
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मचRed chili powder ½ tsp
हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मचTurmeric powder ¼ tsp
धनिया पाउडर ½ छोटा चम्मचCoriander powder ½ tsp
हिंग 1 चुटकीAsafoetida 1 pinch
तिल्ली 2 छोटे चम्मचSesame seeds 2 tsp
तेल ¼ कपOil ¼ cup

 

हरे धनिए की चटनी के पराठे बनाने की विधि

पराठे तो हम अक्सर अपने घर पर बनाते ही रहते है जैसे आलू का पराठा, मेथी का पराठा, पनीर पराठा, आदि. और पराठे खाने का मजा आता है सिर्फ हरे धनिये की चटनी के साथ. पर क्या आपने कभी सोचा है की अगर हम वह चटनी पराठे बनाते समय उसी में दाल दे तो.

जी हां, हम आज हरे धनिये की चटनी के पराठे बनाने वाले है, जिसे शायद आपने पहले कभी नहीं खाये होंगे. तो निचे दी गयी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी को पढ़िए और बनाइये हरे चटनी के स्वादिष्ट पराठे.

  1. हरी चटनी के पराठे बनाने के लिए आटे को एक प्याले में निकाल कर उसमे हरी चटनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हिंग, तिल्ली और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए.
  2. अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटा गुथ कर तैयार कर लीजिए.
  3. आटा गूथने पर इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए ताकि आटा सेट हो जाए.
  4. 20 मिनट बाद आटा सेट हो कर तैयार है.
  5. इसमें थोड़ा तेल डाल कर इसे फिर से थोड़ा मसल कर चिकना कर लीजिए.
  6. तवा गैस पर रख कर इसे गर्म कर लीजिए.
  7. आटे की गोल गोल लोई बना लीजिए. लोई को सूखे आटे में लपेट कर इसे गोल बना लीजिए.
  8. पराठे का आकार अपनी इच्छा के अनुसार आप गोल, तिकोना या चौकोर रख सकते है.
  9. तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर इसे चिकना कर लीजिए.
  10. पराठे को सिकने के लिए तवे पर डालिए और जब ऊपर की सतह थोड़ी डार्क होने लगे मतलब निचली सतह सिक गई है.
  11. इसे पलट दीजिए और उसपर तेल लगाइए अब इसे पलट दीजिए और दूसरी सतह पर तेल लगा कर इसे कलछी से दबाते हुए सेकिए.
  12. पराठे पर दोनों तरफ हलकी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिए.
  13. सिके पराठे को तवे पर से उतार कर प्लेट पर रखिए और इसी तरह सारे पराठे बना लीजिए.

हरे धनिए की चटनी के पराठे बन कर तैयार है. इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ खा सकते है.

 

 

Green Chutney Paratha Recipe

We often make parathas at our house, like potato paratha, fenugreek leaves paratha, paneer paratha, etc. And parathas look tasty only with green coriander chutney. But have you ever thought that if we put that green coriander chutney in the paratha itself while preparing this paratha?

Yes, we are going to make parathas of green coriander chutney, which you may have never eaten before. So read the step by step recipe given below and make delicious parathas of green chutney.

  1. To make green chutney paratha, take out the flour in a bowl and add green chutney, salt, red chili powder, turmeric powder, coriander powder, asafoetida, sesame and 2 tsp oil and mix everything.
  2. Now prepare the dough by adding a little water.
  3. After kneading the dough, keep it covered for 15 to 20 minutes so that the dough sets.
  4. After 20 minutes the dough is set and ready.
  5. Add some oil to it and mash it again to make it smooth.
  6. Put tawa on the gas and heat it.
  7. Make small round dough from the big dough. Wrap the small dough in dry flour and make it round paratha.
  8. You can keep the shape of parathas round, triangular or square as per your wish.
  9. When the griddle is hot, grease it by adding some oil over it.
  10. Put the paratha on the griddle / pan to roast and when the top surface starts to darken, it means that the bottom surface has become roasted.
  11. Turn it over and apply oil on it, now flip it over. And apply oil on the other surface while pressing it with a spoon.
  12. Bake the paratha on both sides until light brown spots appear.
  13. Remove the roasted paratha from the pan and keep it on a plate and likewise make all the parathas.

Green chutney paratha is ready. You can eat it with the sauce of your choice.

 

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcas