Puran Poli

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
चना दाल – 1 कपChana dal – 1cup
गुड़ – 1 कपJaggery – 1 cup
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मचCardamom powder – ½ tsp
जायफल पाउडर – 1 चुटकीNutmeg powder – 1 pinch
घी – पोली सेकने के लिएGhee – to fry poli
गेहूं का आटा – 2 कपWheat flour – 2cup
नमक – आवश्यकतानुसारSalt – As required
पानी – आवश्यकतानुसारWater – As required

पूरन पोली बनाने की विधि

पूरन पोली यह एक बहुत ही प्रचलित महाराष्ट्रियन स्वीट डिश है. इसे अक्सर किसी त्यौहार पर बनाया जाता है. और खासकर यह मकर संक्रांति पर बनाई जाती है.

यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाने के लिए पहले पूरन बनाना पड़ता है जो की चना दाल से बनता है. आप इस पूरन को बहोत सारा बना कर फ्रिज में भी रख सकते हो और जब भी आपका पूरन पोली खाने का मन करे तब इसे बना सकते हो.

तो चलिए देखते है यह स्वादिष्ट पूरन पोली बनाने की एकदम आसान रेसिपी.

 

  1. चना दाल को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कुकर में पर्याप्त पानी के साथ नरम होने तक पकाएं.
  2. दाल पकने पर उसमे से अतिरिक्त पानी निकाल दें.
  3. अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें पकी हुई चना दाल, कसा हुआ गुड़, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें.
  4. मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए.
  5. यह अच्छे से पकने के बाद नरम, चिपचिपे आटे की तरह बन जाएगा.
  6. अब बने हुए पूरन को ठंडा होने के लिए रख दीजिये.
  7. फिर एक बाउल में, गेहूं का आटा, एक चुटकी नमक और पानी मिलाएं.
  8. इसका नरम और चिकना आटा गूंथ लीजिए.
  9. आटे को छोटी-छोटी गेंदों में बाँट लें.
  10. अब एक आटे की लोई लें और उसे आटे की सतह पर छोटे गोले में बेल लें.
  11. बेले हुए आटे के बीच में पूरन का एक भाग रखें.
  12. आटे के किनारों को एक साथ लाएँ, पूरन को पूरी तरह से घेर लें और अतिरिक्त आटे को चुटकी से काट लीजिये.
  13. अब भरी हुई लोई को धीरे से चपटा करें और बेलन की सहायता से इसे गोल आकार में बेल लें.
  14. इसे बेलते समय ध्यान रखें कि पूरन बाहर न आने पाए.
  15. फिर तवा गैस पर गर्म करें और बेली हुई पूरन पोली को गर्म सतह पर रखें.
  16. दोनों तरफ से घी लगाकर पकाएं, जब तक कि यह सुनहरा भूरा न हो जाए और पक न जाए.
  17. दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने पर पूरन पोली बन कर एकदम तैयार है.
  18. इसी तरह बचे हुए आटे और पूरन के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएँ.
  19. पूरन पोली को गरमागरम परोसें और ऊपर से ढेर सारा घी डालिये जिससे यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेगी.

 

 

Puran Poli Recipe

Puran Poli is a very popular Maharashtrian sweet dish. It is often made during any festival. And especially it is made on Makar Sankranti.

It looks very tasty to eat. You can make a lot of this Puran and keep it in the fridge and whenever you feel like eating Puran Poli, you can make it.

So let’s see this very easy recipe to make delicious Puran Poli.

  1. Firstly, wash chana dal thoroughly after then cook it in a pressure cooker with enough water until it becomes soft.
  2. When the lentils are cooked, drain off the excess water.
  3. Now heat ghee in a pan and add cooked chana dal, grated jaggery, cardamom powder and nutmeg powder.
  4. Cook the mixture on medium flame with constant stirring until it thickens.
  5. After it is cooked properly, it will become like a soft and sticky dough.
  6. Now keep the prepared Puran to cool.
  7. Then in a bowl, mix wheat flour and in addition, a pinch of salt and water.
  8. Knead its soft and smooth dough.
  9. Divide the dough into small balls.
  10. Moreover, take a ball of dough and roll it into a small circle on a floured surface.
  11. Place a portion of Puran in the center of the rolled dough.
  12. Bring the edges of the dough together, completely encircling the puran and pinch off the excess dough.
  13. Now gently flatten the filled dough and roll it into a round shape with the help of a rolling pin.
  14. While rolling it, most importantly take care that the puran does not come out.
  15. Then heat the tawa on gas and place the rolled Puran Poli on the hot surface.
  16. Apply ghee on both sides and cook until it turns golden brown and cooked through.
  17. When Puran Poli is cooked well from both sides, it is ready.
  18. Similarly, repeat the same process with remaining dough and puran.
  19. Finally, Serve Puran Poli hot and pour a lot of ghee on top, which will make it very tasty to eat.

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcast