Moongfali Halwa Recipe

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
मूंगफली के दाने 1 कपPeanut – 1 cup
घी ¼ कपButter ¼ cup
शक्कर 3 से 4 छोटे चम्मचSuger – 3 to 4 tsp
इलायची पाउडर ½ छोटे चम्मचCardamom powder – ½ tsp
बादाम 8 (कटी हुई)Almond – 8 (chopped)
पानी 1 कपWater – 1 cup

 

मूंगफली का हलवा बनाने की विधि

मूंगफली के दाने का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे आप व्रत में भी बना कर खा सकते हो. इसे बनाना बहुत ही आसान है. वैसे तो इसे आप कभी भी बना सकते हो. मेहमान आ जाएं तो भी यह हलवा एक बेहतरीन विकल्प है.

गरमा गरम हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आप इसे जरूर बनाइए, सभी को यह हलवा बहुत पसंद आएगा.

  1. एक कड़ाई में मूंगफली के दाने डालकर इसे गैस पर सेक लीजिए.
  2. मूंगफली के दाने सेकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिए.
  3. जब दाने ठंडे हो जाए तब इसे दोनों हाथ से मसल कर दाने के छिलके निकाल लीजिए.
  4. छिलके निकलने के बाद इसे मिक्सर में पीस लीजिए.
  5. हलवा बनाने के लिए मूंगफली के दाने का कुटा तैयार है.
  6. अब कड़ाई में घी डालकर इसे गैस पर गर्म कर लीजिए.
  7. घी जब गर्म होकर पिघल जाए इसमें मूंगफली के दाने का कुटा डालिए और इसे घी में अच्छे से मिला लीजिए. (आटे के हलवे की अपेक्षा मूंगफली के दाने के हलवे में कम घी लगता है क्यों की मूंगफली में भी तेल होता है.)
  8. धीमी आंच पर कलछी की सहायता से मूंगफली के दाने को हल्का ब्राउन होने तक सेकिए.
  9. दाने को सिकने में कम समय लगेगा क्यों की दाने पहले से सिके हुए हैं.
  10. अब पानी को गैस पर गर्म कर लीजिए.
  11. मूंगफली के दाने  का कुटा सिकने पर उसमें लगातार कलछी चलाते हुए गर्म पानी डाल दीजिए.
  12. गाढ़ा होने तक इसे लगातार चलाते रहिए.
  13. गाढ़ा होने पर इसमें शक्कर डालिए.
  14. जब शक्कर हलवे में पूरी तरह घुल कर गाढ़ी हो जाए इसमें इलायची पाउडर, बादाम डालकर गैस बंद कर दीजिए.

मूंगफली के दाने का स्वादिष्ट हलवा बन कर तैयार है. इसे गर्म गर्म परोसिए. मूंगफली का हलवा व्रत में भी खाया जाता हैं.

 

 

Moongfali Halwa Recipe

Moongfali halwa tastes very delicious. It is also eat in fasting. Also it is very easy to prepare it. By the way, you can make it anytime. This moongfali halwa is a great option even if guests come.

Hot halwa is very tasty to eat. You must make it, everyone will like this halwa.

  1. To make moongfali halwa, put moongfali in a pan and roast them on the gas.
  2. After roasting peanuts, take them out in a plate and cool them.
  3. When the peanuts gets cold, then mash it with both hands and take out the peel of the peanuts.
  4. After peeling, grind it in a mixer.
  5. Grated Peanut is ready to make halwa.
  6. Now put ghee in a pan and heat it on the gas.
  7. When the ghee melts after heating, add grated peanuts and mix it well. (Peanut halwa seems to have less ghee than flour halwa because groundnut also contains oil.)
  8. Roast the peanuts on a low flame with the help of a spoon until they turn light brown.
  9. It will take less time to roast the peanuts as the grains are already roasted.
  10. Now heat the water on the gas.
  11. When the grated peanut is roasted, add hot water to it while stirring constantly.
  12. Keep stirring it till it becomes thick.
  13. When thick, add sugar to it.
  14. When the sugar dissolves completely in the halwa, add cardamom powder, almonds to it and turn off the gas.

A delicious moongfali halwa  is ready. Serve it hot. Moongfali halwa is also eaten during the fast.

 

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcas