Masala Papad Recipe

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
पापड़ 2Papad – 2
प्याज 1 बारीक कटा हुआOnion – 1 (Finely chopped)
टमाटर 1 बारीक कटा हुआTomato – 1 (Finely chopped)
नमक स्वादानुसारSalt – As required
लाल मिर्च पाउडर ¼ छोटा चम्मचRed chili powder – ¼ tsp
चाट मसाला ¼ छोटा चम्मचChat masala – ¼ tsp
तेल ½ छोटा चम्मचOil – ½ tsp
नींबू ½Lemon – ½
फीकी बारीक सेव ½ कपNylon sev – ½ cup
हरा धनिया 3 से 4 छोटे चम्मच बारीक कटा हुआGreen coriander – 3 to 4 tsp (Finely chopped)

 

मसाला पापड़ बनाने की विधि

मसाला पापड़ स्टार्टर में खाने के लिए एक बहुत लोकप्रिय डिश है. हम रेस्टॉरेंट्स में जब भी खाना खाने जाते है तो सबसे पहले मसाला पापड़ खाना ही पसंद करते है. पर अब मसाला पापड़ खाने के लिए आपको रेस्टॉरेंट्स में जाने की जरूरत नहीं है. क्यों की आज हम मसाला पापड़ ही रेसिपी आपके लिए लाये है. जिसे पढ़ पर आप भी बड़ी आसानी से रेस्टॉरेंट्स जैसा मसाला पापड़ अपने घर पर बना सकते हो.

इसे आप शाम को स्नैक्स में भी बना सकते हो. गरमा गरम चाय क साथ मसाला पापड़ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. तो आइये, बनाते है सभी को अच्छा लगने वाला स्वादिष्ट मसाला पापड़.

  1. गैस पर तवे को गर्म होने रखिए.
  2. अब पापड़ के दोनों तरफ ब्रश/चम्मच की सहायता से हल्का हल्का तेल लगा दीजिए.
  3. तवा गर्म होने पर पापड़ को तवे पर 1 कलछी से चारो तरफ दबाते हुए दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकिए.
  4. पापड़ सेकने के बाद इसे एक प्लेट में रख लीजिए.
  5. अब पापड़ के ऊपर प्याज, टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालिए.
  6. उसके बाद थोड़ा नींबू का रस, फीकी सेव और थोड़ा हरा धनिया डाल दीजिए.
  7. इसी तरह दूसरा पापड़ भी बना लीजिए.

मसाला पापड़ बन कर तैयार है. अपने परिवार के साथ मसाला पापड़ का आनंद उठाइए.

 

 

Preparation Method for Masala Papad

Masala papad is a very popular dish to eat in a starter. Whenever we go to eat food in restaurants, we like to eat masala papad first before starting of meal. But now you don’t have to go to the restaurants to eat masala papad. Because today we have brought the masala papad recipe for you. On reading this, you can also easily make Masala Papad like restaurants at your home.

You can also make it in snacks in the evening. Masala papad with hot tea is very tasty to eat. So, let’s make a delicious masala papad.

  1. Keep the pan hot on the gas.
  2. Now apply a little oil on both sides of the papad with the help of a brush / spoon.
  3. When the tawa is hot, press the papad on the pan and roast it well on both sides.
  4. After roasting the papad, keep it in a plate.
  5. Now put onion, tomato, salt, red chili powder, chaat masala over the papad.
  6. After that add some lemon juice, fine sev and some coriander leaves.
  7. Likewise make another papad.

Masala papad is ready. Enjoy Masala Papad with your family.

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcast