Ajwain Paratha Recipe

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
गेहूं का आटा 2 कपWheat flour 2 cup
नमक ½ छोटा चम्मचSalt ½ tsp
अजवाइन ½ छोटा चम्मचAjwain ½ tsp
तेल ¼ कपOil ¼ cup

 

अजवाइन पराठा बनाने की विधि

रोटी या पराठा हम रोज के खाने में बनाते ही है. किसी को रोटी / फुल्का अच्छा लगता है तो किसी को पराठा अच्छा लगता है. आज हम पराठा ही बनाने वाले है बस उसमे थोड़ा सा ट्विस्ट रहेगा.

यह पराठा रेगुलर पराठे के जैसा ही बनाना होता है. बस हम इसमें थोड़ी सी अजवाइन डाल देंगे. ऐसा करने से पराठे का स्वाद और भी बढ़ जाएगा और वह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा.

तो आइये बनाते है अजवाइन का स्वादिष्ट पराठा.

  1. अजवाइन पराठा बनाने के लिए आटे को एक प्याले में निकाल कर उसमे नमक, अजवाइन और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आता गुथ कर तैयार कर लीजिए.
  2. पराठे का आटा नॉर्मल आटे से थोड़ा सख्त ही गुथिए.
  3. आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए ताकि आटा सेट हो जाए.
  4. 20 मिनट बाद आटा सेट हो कर तैयार है.
  5. इसमें थोड़ा तेल डाल कर इसे फिर से थोड़ा मसल कर चिकना कर लीजिए.
  6. तवे को गैस पर गर्म होने रखिए.
  7. अब गूथे हुए आटे में से थोड़ा आटा निकाल कर गोल लोई बना लीजिए.
  8. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3 से 4 इंच के व्यास में गोल बना लीजिए.
  9. अब उसपर थोड़ा तेल लगा कर फैला दीजिए.
  10. इसे आधा करते हुए मोड़ दीजिए और फिर से आधा मोड़ कर तिकोन बना लीजिए.
  11. अब इसे सूखे आटे में लपेट कर तिकोन आकर में ही किनारे से बेलते हुए पतला बेल लीजिए.
  12. तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर इसे चिकना कर लीजिए.
  13. पराठे को सिकने के लिए तवे पर डालिए और निचली सतह सिकने पर इसे पलट दीजिए वह निचली सतह पर तेल लगाइए.
  14. अब इसे पलट दीजिए और ऊपरी सतह पर तेल लगा कर इसे कलछी से दबाते हुए सेकिए.
  15. पराठे पर दोनों तरफ हल्की ब्राउन चित्त्ती आने तक सेकिए.
  16. सिके पराठे को तवे पर से उतार कर प्लेट पर रखिए और इसी तरह सारे पराठे बना लीजिए.

अजवाइन के पराठे बन कर तैयार है. इसे आप अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ खा सकते है.

 

 

Ajwain Paratha Recipe

We make roti or paratha in our daily meals. Some People like roti / phulka, and some like paratha. Today we are going to make paratha only, there will be a little twist in it.

This paratha is to be made like a regular paratha. Just we’ll put some celery in it. By doing this, the taste of the paratha will increase further and it will taste very tasty.

So let’s make delicious ajwain paratha.

  1. To make ajwain paratha, take out the flour in a bowl, add salt, celery and 2 teaspoons of oil, mix it well and prepare the dough by adding a little water.
  2. Make the dough from flour slightly harder than normal flour.
  3. Cover the dough for 20 minutes so that the dough sets.
  4. After 20 minutes the dough is set and ready.
  5. Add some oil to it and mash it again to make it smooth.
  6. Keep the pan hot on the gas.
  7. Now take a little dough out of the dough and make a round dough.
  8. Wrap the dough in dry flour and make it 3 to 4 inches in diameter.
  9. Now spread some oil on it.
  10. Fold it in half and make a triangle by turning it in half again.
  11. Now wrap it in dry flour and roll it again and make it thin from the corner.
  12. When the griddle is hot, grease it by adding some oil over the pan.
  13. To roast the paratha, put it on the pan and when the lower surface is roasted, turn it over and apply oil on the lower surface.
  14. Now flip it over and apply oil on the top surface and press it with a spoon.
  15. Bake on the paratha until light brown spots appear on both the sides.
  16. Remove the roasted paratha from the pan and keep it on a plate and likewise make all the ajwain paratha.

Finally, the ajwain paratha are ready. You can eat this ajwain paratha with your favorite vegetable.

 

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcas