How to Make Gobi Matar Sabji (Step-by-Step Guide) – गोभी मटर की सब्जी

गोभी की सब्जी को किसी और सब्जी के साथ मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बना सकते है. आज हम गोभी में मटर डाल कर गोभी मटर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने वाले है. यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे आप कभी भी लंच में या डिनर में बना सकते हो.

Gobi Matar Sabji Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री Important Ingredients
गोभी 250 ग्राम Cauliflower 250 gram
मटर के दाने 1 कप Peas 1 cup
हरी मिर्च 2 Green chili 2
कड़ी पत्ता 5 से 6 Curry leaves 5 to 6
तेल 2 चम्मच Oil 2 tbsp
राई ¼ छोटा चम्मच Mustard seeds ¼ tsp
जीरा ¼ छोटा चम्मच Cumin seeds ¼ tsp
नमक ½ छोटा चम्मच Salt ½ tsp
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच Red chili powder ½ tsp
हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मच Turmeric powder ¼ tsp
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच Coriender powder 1 tsp
गरम मसाला ¼ छोटा चम्मच Garam masala ¼ tsp
हींग 1 चुटकी Asafoetida 1 pinch
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) Green coriender (finely chopped)

 

गोभी मटर सब्जी बनाने की विधि

गोभी की सब्जी को किसी और सब्जी के साथ मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बना सकते है. आज हम गोभी में मटर डाल कर गोभी मटर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने वाले है. यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे आप कभी भी लंच में या डिनर में बना सकते हो.

यह सब्जी सभी को पसंद आ जाती है. इसे रोटी या पराठे के साथ खाया जाता है. इस सब्जी को आप बच्चो के टिफिन में भी डाल कर दे सकते हो. इतनी स्वादिष्ट सब्जी खा कर बच्चे खुश हो जाएंगे. तो आइये बनाते है गोभी मटर की स्वादिष्ट सब्जी.

 

  1. गोभी मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को चाकू की सहायता से छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
  2. फिर इसे साफ पानी से 4 से 5 बार धो लीजिए.
  3. हरी मिर्च और कड़ी पत्ता को धो कर काट लीजिए.
  4. मटर के दानों को भी पानी से धो लीजिए.
  5. अब कढ़ाई में तेल डालिए और तेल के गर्म होने पर उसमें राई, जीरा डाल दीजिए.
  6. जीरे के हल्का ब्राउन होने पर उसमें हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालिए.
  7. फिर उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हिंग डालिए.
  8. अब बारी आती है सारे मसाले में गोभी और मटर के दाने डालने की.
  9. तो गोभी और मटर के दाने डाल कर सारे मसाले के साथ मिला दीजिए और इसे ढक कर 7 से 8 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए.
  10. इसे बीच बीच में कलछी से चलते रहिए.
  11. गोभी के पकने पर गैस बंद कर दीजिए.

 

स्वादिष्ट गोभी मटर की सब्जी बन कर तैयार है.  इसे एक प्याले में निकाल कर हरे धनिए से गार्निश कर के गर्म गर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व कीजिए.

 

 

Preparation method of Gobi Matar Sabji

You can make very tasty sabji by mixing cauliflower vegetables with any other vegetable. Today we are going to make delicious gobi matar  sabji by putting peas in the cauliflower. This vegetable tastes very tasty. You can make it at lunch or dinner anytime.

Everyone likes this vegetable. It is eaten with roti or paratha. You can also put this vegetable in children’s tiffin. Children will be happy after eating such a delicious vegetable. So let’s make delicious gobi matar sabji.

  1. To make gobi matar sabji, first cut the cauliflower into small pieces with the help of a knife.
  2. Then wash it 4 to 5 times with clean water.
  3. Wash and chop green chilies and curry leaves.
  4. Wash the peas with water.
  5. Now put oil in the pan and when the oil is hot, add mustard seeds, cumin seeds.
  6. When the cumin seeds turn light brown, add green chili and curry leaves.
  7. Then add salt, red chili powder, turmeric powder, coriander powder, garam masala, asafoetida.
  8. Now it is time to add cauliflower and peas to all the spices.
  9. So add cauliflower and peas, mix it with all the spices and cover it and let it cook on low flame for 7 to 8 minutes.
  10. Keep it running from time to time.
  11. Turn off the gas when the cauliflower cooks.

Delicious gobi matar sabji is ready. Take it out in a bowl and garnish it with green coriander and serve it with hot roti or paratha.

 

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcast

 

One comment

Comments are closed.