Besan Modak Recipe

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
बेसन 1 कपGram flour 1 cup
शक्कर ½ कप (पीसी हुई)Sugar ½ tsp
घी ¼ कपGhee ¼ cup
इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मचCardamom powder ½ tsp
खोपरे का बुरा ¼ कपCoconut powder ¼ cup

 

बेसन के मोदक बनाने की विधि

बेसन मोदक एक स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है जो बेसन, चीनी और घी से बनाई जाती है और मोदक का आकार दिया जाता है, जो गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहारों के दौरान एक लोकप्रिय प्रसाद है.

  1. एक कढ़ाई को गैस पर गर्म होने रख दीजिये.
  2. उसमे घी गर्म होने के लिए डाल दीजिये.
  3. जब घी गर्म हो जाये उसमे बेसन डालिये.
  4. गैस की आंच धीमी रखिये और घी में बेसन को लगातार कलछी की सहायता से भून लीजिये.
  5. जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और उसमे से अच्छी खुशबु आने लगे तब उसमे ½ छोटा चम्मच पानी के छींटे डालिये.
  6. पानी डालने पर बेसन में से झाग आने लगेंगे और बेसन में दाने बन जाएंगे.
  7. बेसन को तब तक भूनिये जब तक की झाग आना बंद ना हो जाये.
  8. झाग ख़त्म होने पर बेसन भून कर तैयार है.
  9. अब गैस को बंद कर दीजिये.
  10. भुने हुए बेसन के मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में ठंडा होने के लिए निकल लीजिये.
  11. जब तक बेसन ठंडा होता है तब तक शक्कर को मिक्सर में बारीक़ पीस लीजिये.
  12. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर, शक्कर और खोपरे का बुरा डाल दीजिये.(थोड़ा सा खोपरे का बुरा बाद में गार्निशिंग के लिए रख लीजिए.)
  13. सभी को अच्छे से मिला लीजिये.
  14. मोदक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
  15. अब मोदक के साचे में घी लगाइए और तैयार मिश्रण से थोड़ा मिश्रण ले कर गोल गोल लड्डू जैसा बना कर मोदक के साचे में रखिए और अतिरिक्त मिश्रण निकाल कर मोदक बना लीजिए.
  16. इसी तरह सारे मोदक बना लीजिए.
  17. बचे हुए खोपरे के बुरे में मोदक को लपेट कर गार्निश कर लीजिए.

बेसन के मोदक बन कर तैयार है.

 

 

Besan Modak Recipe

Besan Modak is a delicious Indian sweet made from gram flour (besan), sugar, and ghee, shaped into modak, which is a popular offering during festivals like Ganesh Chaturthi.

  1. Put a pan on the gas to heat.
  2. Put ghee into the pan.
  3. When the ghee gets hot, add gram flour.
  4. Keep the flame low and roast the gram flour in the ghee continuously with the help of a spatula.
  5. When the color of gram flour starts to turn light brown and a good fragrance comes from it, then add ½ tsp of water in it.
  6. On adding water, foam will start coming out of gram flour and grains will form in gram flour.
  7. Fry the gram flour until the froth stops.
  8. After the foam is over, the fried gram flour is ready.
  9. Now turn off the gas.
  10. Take out the roasted gram flour mixture in another vessel to cool.
  11. Grind the sugar in a mixer until the gram flour cools.
  12. When the gram flour cools down, add cardamom powder, sugar and grated dry coconut to it. (Keep a small amount of grated dry coconut for garnishing.)
  13. Mix all the ingredients well.
  14. The mixture is ready to make besan modak.
  15. Now put ghee in the modak sachets and take a little mixture from the prepared mixture and make it like a round laddu, keep it in the modak sachets and remove the excess mixture and make modak.
  16. Likewise make all modaks.
  17. Wrap the modak in the remaining dry grated coconut, and garnish it.

The besan modak is ready.

 

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcas