आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
बेसन ½ कपGram flour ½ cup
तेल 2 चम्मचOil 2 tbsp
राई ¼ छोटा चम्मचMustard seeds ¼ tsp
जीरा ½ छोटा चम्मचCumin seeds ½ tsp
लहसुन की कलियां 5 से 6Garlic buds 5 to 6
प्याज 1Onion 1
टमाटर 2Tomato 2
हरी मिर्च 4Green chilies 4
कड़ी पत्ता 8 से 10Curry leaves 8 to 10
नमक ½ छोटा चम्मच या स्वादानुसारSalt ½ tsp or as required
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मचRed chili powder 1 tsp
हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मचTurmeric powder ¼ tsp
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मचCoriander powder 1 tsp

 

टमाटर का बेसन बनाने की विधि

बेसन बनाना एक बहुत ही बढ़िया और आसान रेसिपी है. अक्सर हम अपने घर पर प्याज का बेसन बनाना पसंद करते है, पर आज हम आपको एक बिल्कुल अलग तरह का बेसन बनाना बताने वाले है जिसका नाम है टमाटर का बेसन. इस बेसन में हम प्याज भी डालेंगे पर इस बेसन की मुख्य सामग्री टमाटर रहेगी.

प्याज के बेसन की तरह यह बेसन भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. और इसे बनाना भी उतना ही आसान है. इसे आप थोड़ा तीखा ही बनाये, यह बेसन गर्म गर्म और तीखा खाने में बहुत अच्छा लगता है.

तो आइये देखते है यह स्वादिष्ट टमाटर का बेसन कैसे बनता है.

 

  1. टमाटर का बेसन बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक बारीक काट लीजिए.
  2. अब बेसन को एक प्याले में निकाल कर उसमे थोड़ा पानी डाल कर गुठलियां खत्म होने तक चम्मच से मिलाते हुए घोल बना लीजिए.
  3. बेसन का घोल बनाते समय 1 से 1½ ग्लास पानी डालिए.
  4. अब कढ़ाई में तेल डाल कर उसे गर्म कीजिए.
  5. गर्म तेल में राई और जीरा डालिए.
  6. राई के तड़कने पर उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, लहसुन और प्याज डाल कर प्याज का कलर हल्का ब्राउन होने तक सभी चीजों को भूनिए.
  7. फिर इसमें कटा हुआ टमाटर डालिए.
  8. टमाटर को 1 से 2 मिनट भूनने के बाद उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर उसे भी 2 से 3 बार कलछी से चलाते हुए प्याज और टमाटर के साथ मिक्स कर लीजिए.
  9. सारे मसाले मिलने के बाद अब एक हाथ से कलछी को कढ़ाई में लगातार चलाते हुए दूसरे हाथ से बेसन का घोल कढ़ाई में डालिए.
  10. इस समय गैस की आंच मीडियम ही रखिए.
  11. बेसन के गाढा होने तक कलछी को लगातार चलाते रहिए, ताकि बेसन कढ़ाई के तले में चिपके नहीं.
  12. बेसन के गाढा होने पर इसे ढक कर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दीजिए और बीच बीच में इसे कलछी से चलाते रहिए.
  13. 10 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए.

 

टमाटर का बेसन बन कर तैयार है. इसे एक बाउल में निकाल कर गरम गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व कीजिए.

 

Tamatar Ka Besan Recipe

Making Besan is a very good and easy recipe. Often we like to make pyaj ka besan at our house. But today we are going to tell you to make a different type of besan called tamatar besan. In this besan, we will add onion but the main ingredient of this besan will be tomato.

This besan tastes very tasty like pyaj ka besan. And it is equally easy to make. You should make it a little more spicy, this tamatar besan tastes very nice when it is hot and spicy.

So let’s see how this delicious tomato gram flour is made.

 

  1. To make tamatar besan, firstly chop the onion, tomato, garlic and green chilies finely.
  2. Now take the gram flour in a bowl. And add some water to it and make a batter by mixing it with a spoon until the kernels are finished.
  3. While making gram flour solution add 1 to 1½ glass of water.
  4. Now put oil in the pan and heat it.
  5. Add mustard seeds and cumin seeds to the hot oil.
  6. When the mustard seeds crackle, add chopped green chillies, curry leaves, garlic and onion. And fry everything until the onion color becomes light brown.
  7. Then add chopped tomatoes to it.
  8. After roasting the tomatoes for 1 to 2 minutes, add salt, red chili powder, turmeric powder, coriander powder to it and mix it with onion and tomatoes, stirring it 2-3 times.
  9. After getting all the spices, now put the batter of gram flour in the pan with the other hand while stirring constantly in the pan.
  10. Keep the flame medium at this time.
  11. Keep stirring continuously until the gram flour thickens. So that the gram flour does not stick to the bottom of the pan.
  12. When the gram flour is thick, cover it. And let it cook on low flame for 8 to 10 minutes and keep stirring it occasionally.
  13. Turn off the gas after 10 minutes.

 

Tamatar besan is ready. Take it out in a bowl and serve it with hot roti or paratha.