Fried Modak Recipe

आवश्यक सामग्रीImportant Ingredients
मैदा 1 कपFlour 1 cup
नमक 1 चुटकीSalt 1 pinch
ताजा नारियल 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)Fresh coconut 1 cup (grated)
गुड ¾ कप (कटा हुआ)Jaggery ¾ cup (chopped)
काजु 8 (कटे हुए)Cashews 8 (chopped)
बादाम 8 (कटे हुए)Almonds 8 (chopped)
किशमिश 12Raisins 12
इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मचCardamom powder ½ tsp
घी मोदक तलने के लिएGhee to fry modak

 

फ्राइड मोदक बनाने की विधि

आज हम फ्राइड मोदक की रेसिपी आपको बताने वाले है. इस मोदक की रेसिपी पढ़ते समय आपको बहुत सारी स्टेप्स दिखाई देगी. पर अंत में जब मोदक बनते है तो वह बहुत ही स्वादिष्ट लगते है.

इसे बनाने के लिए मोदक में स्टफिंग भर कर इन्हें तलना होता है. इससे इस मोदक की ऊपरी परत एकदम क्रिस्पी हो जाती है और अंदर बहुत स्वादिष्ट स्टफिंग होती है. इससे इसका स्वाद बहुत ही अच्छा आता है. गणेश चतुर्थी में आप इन मोदक को जरूर बनाइए. यह मोदक सभी को पसंद आएंगे.

 

आटा लगाने की विधि

  1. मैदे को एक प्याले में निकाल कर इसमें एक चुटकी नमक और एक छोटा चम्मच घी डाल कर तीनों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
  2. अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर ना ज्यादा सख्त और ना ही ज्यादा नरम आटा गुथ कर तैयार कर लीजिए.
  3. गुथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढक कर सेट होने के लिए रख दीजिए.

 

स्टफिंग बनाने की विधि

  1. एक पैन को गैस पर गर्म होने रखिए.
  2. पैन के गर्म होने पर इसमें 1 छोटा चम्मच घी डाल कर गर्म कीजिए.
  3. घी के गर्म होने पर उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और कटा हुआ गुड डाल कर धीमी आंच पर कलछी से चलाते हुए 1 से 2 मिनट पकने दीजिए.
  4. नारियल और गुड़ के पकने पर उसमें कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए.
  5. अब गैस बंद कर दीजिए.
  6. मोदक बनाने के लिए स्टफिंग तैयार है.
  7. इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा होने रख दीजिए.

 

मोदक बनाने की विधि

  1. 10 मिनट बाद आटा सेट हो कर तैयार है.
  2. इसमें थोड़ा घी डाल कर इसे फिर से हाथ से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए.
  3. आटे में से थोड़ा आटा तोड़ कर दोनो हाथो से गोल गोल पेडे जैसा बना लीजिए.
  4. अब आटे के एक पेडे को लेकर चकले पर रखिए और बेलन की सहायता से किनारों पर से बेलते हुए 3 इंच के व्यास में गोल पूरी जैसा बना लीजिए. (अगर पूरी चकले पर चिपक रही है तो इसमें थोड़ा सुखा मैदा लगा दे)
  5. अब पूरी के बीच में 1 छोटा चम्मच स्टफिंग रखिए और पुरी के किनारों पर उंगलियों से थोड़ा सा पानी लगा दीजिए ताकि मोदक अच्छे से बंद हो जाए और तलने पर घी में फटे नहीं.
  6. पानी लगाने के बाद पुरी को किनारों पर उंगलियों से थोड़ा थोड़ा फोल्ड कर लीजिए और मोदक का आकार देते हुए बंद कर दीजिए.
  7. इसी तरह सारे मोदक बना लीजिए.

 

मोदक तलने की विधि

  1. कढ़ाई में घी डाल कर उसे गर्म होने रखिए.
  2. घी के गर्म होने पर उसे चेक करने के लिए आटे का छोटा सा टुकड़ा घी में डालिए.
  3. अगर यह तल कर ऊपर आने लगे इसका मतलब मोदक तलने के लिए घी तैयार है.
  4. गैस की आंच मध्यम से कम रखिए.
  5. अब गर्म घी में मोदक को उठा कर डालिए.
  6. मोदक को कलछी से पलट पलट कर चारो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.
  7. गोल्डन ब्राउन होने पर मोदक को कलछी से उठा कर एक प्लेट में निकाल दीजिए.
  8. इसी तरह सारे मोदक तल कर तैयार कर लीजिए.

फ्राइड मोदक बन कर तैयार है.

 

 

Fried Modak Recipe

Today we are going to tell you the recipe of fried modak. While reading the recipe of this modak, you will see many steps. But in the end when modak is made, it looks very tasty and though it has lots of steps, it is very easy to prepare.

To make it, fry them by filling stuffing in modak. This makes the upper layer of this modak absolutely crispy and there is very tasty stuffing inside. This makes it taste very good. In Ganesh Chaturthi, you must make these modaks. Everyone will like this fried modak.

 

Dough Making Recipe

  1. Take out the flour in a bowl, add a pinch of salt and a small spoon of ghee to it and mix all three well.
  2. Now prepare a dough by adding little water to it. Do not make it too soft.
  3. Cover the dough and keep it aside for 10 minutes to set.

 

Stuffing Recipe

  1. Keep a pan hot on the gas.
  2. When the pan is hot, add 1 tsp ghee and heat it.
  3. After the ghee is hot, add grated coconut and chopped jaggery to it and let it cook for 1 to 2 minutes while stirring on a low flame.
  4. When the coconut and jaggery are cooked, add chopped cashews, almonds, raisins and cardamom powder and mix them.
  5. Now turn off the gas.
  6. Stuffing for modak is ready.
  7. Take it out in a plate and keep it cool.

 

Fried Modak Recipe

  1. After 10 minutes the dough is set and ready.
  2. Pour some ghee into it and mash it again with your hands to make it smooth.
  3. Break a little dough out of the dough and make it like a round peda with both hands.
  4. Now take a peda of dough and roll out from the edges to make a round puri 3 inches in diameter. (If the dough is sticking to the plate, then apply some dry flour to it)
  5. Now place 1 tsp of stuffing in the center of the poori and apply a little water with the fingers on the edges of the puri so that the modak is closed properly and while frying, it  does not get cracked.
  6. After applying the water, fold the puri slightly with the fingers on the edges and close giving a shape of modak.
  7. Likewise make all modaks.

 

Frying Modak Recipe

  1. Put ghee in the pan and keep it warm.
  2. When the ghee is hot, put a small piece of flour in the ghee to check it.
  3. If it starts frying it means that ghee is ready to fry modak.
  4. Keep the flame on low to medium.
  5. Now lift the modak in hot ghee.
  6. Turn the modak upside down and fry till it turns golden brown.
  7. After turning golden brown, lift the modak from the ladle and remove it in a plate.
  8. Likewise fry all the modaks.

Fried modak is ready.

 

 

Swad Ke Chatkare Youtube Channel : Subscribe to YouTube Channel

Swad Ke Chatkare Podcast : Apple Podcas